
कोरबा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को समर्पित संकल्प से सिद्धि पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी कोरबा द्वारा एक वृहद कार्यशाला का आयोजन आशीर्वाद पॉइंट, टीपी नगर परिसर में किया गया। इस आयोजन का अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने किया।कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी गोपाल साहू, जिला संयोजक ज्योति नंद दुबे, पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल
अनुराग सिंह देव ने कहा – संकल्प से सिद्धि मोदी युग का भारत निर्माण हैउन्होंने कहा कि रावी नदी के तट पर लिए गए स्वतंत्रता के संकल्प ने आज विकसित भारत का रूप ले लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कठोर परिश्रम और दूरदृष्टि के चलते भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। धारा 370 हटने के बाद कश्मीर में आई स्थिरता और विकास से पाकिस्तान बौखला गया, लेकिन भारत ने ऑपरेशन सिंदूर जैसे निर्णायक कदमों से आतंकवाद को करारा जवाब दिया।उन्होंने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के विरुद्ध जारी सफल अभियानों की भी प्रशंसा की और आगामी 9 से 21 जून तक प्रस्तावित विकसित भारत संकल्प सभा, चौपाल, योग शिविर, पर्यावरण अभियान और डिजिटल प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी दी।भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि यह आयोजन केवल योजनाओं का प्रचार नहीं, बल्कि भारत में रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक प्रयास है। जब हर नागरिक स्वस्थ, हर घर शिक्षित और सुरक्षित होगा, तभी भारत सच्चे अर्थों में विकसित बन पाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा और विकास में सक्रिय भागीदारी की अपील की।जिला प्रभारी गोपाल साहू ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं संगठन की ऊर्जा को बढ़ाती हैं। उन्होंने बूथ स्तर तक सक्रिय भागीदारी और जन संवाद को प्राथमिकता देने का आग्रह कियाजिला संयोजक ज्योति नंद दुबे ने कहा कि यह अभियान केवल उपलब्धियों का प्रचार नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख जनप्रतिनिधियों में पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, जनपद अध्यक्ष अशोक कंवर, उपाध्यक्ष मनोज झा, नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, डॉ. राजीव सिंह, पवन गर्ग, मनोज शर्मा, हितानंद अग्रवाल, रेणुका राठिया, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, दिलेंद्र यादव, मनीष मिश्रा, योगेश मिश्रा, मनोज लहरे सहित भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा पदाधिकारी, प्रकोष्ठ संयोजक, पार्षदगण, मंडल अध्यक्षगण एवं सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।यह आयोजन भाजपा के संकल्प से सिद्धि पखवाड़ा के अंतर्गत जन संवाद, जन सहभागिता और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुआ।