नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को 8.25 फीसदी बरकरार रखने का आदेश दिया है। पिछले साल भी ईपीएफ पर यही ब्याज दर थी। इसके पहले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने फरवरी में ब्याज दर 8.25 प्रतिशत पर बरकरार रखने की घोषणा की थी। अब वित्त मंत्रालय ने भी इस पर मुहर लगा दी है। श्रम मंत्रालय की तरफ से इस हफ्ते रिटायरमेंट फंड बॉडी को एक अधिसूचना भेजी गई थी। बता दें कि इसके पहले ईफएफओ के 7 करोड़ सदस्यों के लिए ब्याज दर को 2022-23 में 8.15 प्रतिशत से बढ़ाकर 2023-24 के लिए 8.25 प्रतिशत कर दिया गया था।

हर साल जुड़ रहे नए सदस्य

मार्च में ईपीएफओ में 14.58 लाख नेट सदस्य जुड़े थे। मार्च 2025 की तुलना में यह नेट पेरोल एडिशन का 1.15 फीसदी अधिक था। पीएफ संगठन ने मार्च 2025 में करीब 7.54 लाख नए ग्राहक एनरोल हुए थे, जो फरवरी की तुलना में 2.03 फीसदी और मार्च 2024 की तुलना में 0,98 फीसदी अधिक है।