कोरिया बैकुण्ठपुर। भारतीय जनता पार्टी, जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रेसवार्ता के माध्यम से केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं मोदी सरकार के विजन के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रमुख वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, विधायक रेणुका सिंह, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, राजेश सिंह, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, विनोद साहू, जिला मंत्री बसंत राय, जिला सह मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, योगेन्द्र सिंह, पूर्व नपाध्यक्ष कुन्ती चक्रधारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हितेश प्रताप सिंह उपस्थित रहें। वन विकास निगम बोर्ड के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, देश के इतिहास में मोदी सरकार का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा, यह कार्यकाल विकासित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का स्वर्णिम काल बन रहा है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 वर्ष की यह यात्रा मोदी जी ने 140 करोड़ देशवासियों के परिश्रम,त्याग और सपनों को सकार करने की दिशा निरंतर कार्य कर देश को आत्म निर्भर भारत बनाने की दिशा बढ़ रहा है।