कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर विभिन्न कार्यों की श्रृंखला शुरू की गई है। इसके अंतर्गत पर्यावरण संतुलन को लेकर फोकस किया गया है।
खबर के अनुसार जिला भाजपा के निर्देशन में सभी क्षेत्रों में अनेक कार्य कराए जा रहे हैं। पर्यावरण को केंद्र में रखा गया है। जिला भाजपाध्यक्ष गोपाल मोदी ने बताया कि सभी मंडलों में पौधे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके बाद अब सभी शक्ति केन्द्रों पौधे लगाए जा रहे हैं। एक पेड़ मां के नाम का पौधा कल कोसाबाड़ी नगर मंडल के एमपी नगर में लगाया गया। यहां पर प्रभारी विकास अग्रवाल, राजेश राठौर, सुमन सोनी, रमा मिरी, दिनेश वैष्णव, अर्जुन गुप्ता, श्रीधर द्विवेदी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। कोरबा नगर मंडल में मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, युगल कैवर्त, राजेन्द्र ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता शक्ति केन्द्रों में जा रहे हैं। करतला मंडल में प्रभारी रामनारायण सराफ व मंडल अध्यक्ष रामकुमार गभेल द्वारा बैठक ली गई। कटघोरा में अभिषेक गर्ग, समजीत सिंह, डेकरांत देवांगन, जयगर्ग, अनुराग दुलानी, किशन केशरवानी, डाकेश्वर शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता पौधे लगा रहे हैं। दर्री मंडल में मनोज लहरे, बालको में डिलेन्द्र यादव, भिलाई बाजार में हरिश थरवानी, दिनेश राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता सक्ति केन्द्रों में जाकर पौधे लगाएंगे।