किया गया मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तृत संवाद
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के संकल्प से सिद्धि-सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत सिरमिना मंडल में मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला मंडल अध्यक्ष सोहन कोराम की अध्यक्षता में पंचायत भवन नावापारा में संपन्न हुई।
कार्यशाला में प्रमुख वक्ता के रूप में पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रहलाद बिंझवार ने मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने बताया कि बीते 11 वर्षों में शताधिक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गईं, जिनसे देश की दिशा और दशा दोनों में सकारात्मक परिवर्तन आया है। भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर कर सामने आया है।
उन्होंने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के विकास कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान चलाना है। उन्होंने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंडल स्तरीय भव्य कार्यक्रम आयोजित करने घोषणा की, जिसमें सभी बूथों पर योग दिवस मनाया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी के विकसित भारत का अमृतकाल अभियान अंतर्गत उरगा मंडल के ग्राम सेमीपाली में भी संकल्प से सिद्धि कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर केंद्रित रही, जिसमें सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। कार्यक्रम में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. संजय वैष्णव ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामचंद्र पाटले ने अपने वक्तव्य में सुझाव दिया कि केंद्र सरकार की योजनाओं को छोटे-छोटे आयोजनों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाया जाए।
इसी कड़ी में दीपका मंडल में मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दीपका के अटल परिसर में सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा जिला संयोजक एवं पूर्व खाद्य आयोग अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति ने की। कार्यशाला के प्रभारी के रूप में जिला मंत्री नरेश टंडन उपस्थित रहे। साथ ही दीपका नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश थदवानी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारिका शर्मा भी मंचासीन रहे।
भिलाई बाजार मंडल के मुडिय़ानार में भी एक मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख वक्ता के रूप में हरदीबाजार मंडल के पूर्व अध्यक्ष हरीश थदवानी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में श्री थदवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने विगत 11 वर्षों में भारत को वैश्विक मंच पर गौरवशाली स्थान दिलाया है। शताधिक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक दिशा में ऐतिहासिक परिवर्तन लाया गया है। उन्होंने बताया कि आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, जो मोदी सरकार की दूरदर्शिता और जनहितकारी नीतियों का प्रत्यक्ष परिणाम है।