
जांजगीर नैला । इशिका लाइफ फाउंडेशन द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव रत्न सम्मान जांजगीर महोत्सव का आयोजन 15 अप्रैल को हाईस्कूल मैदान जांजगीर में शाम 6 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कला और लोक मनोरंजन को समर्पित पहल है। कार्यक्रम की तैयारी युद्धस्तर पर की जा रही है। इस दौरान लोगों की मनोरंजन के लिए डिजनीलैंड मेले का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मशहूर आर्टिस्ट शाहनाज अख्तर की सुरीली आवाज का जादू रहेगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ी संगीत जगत के सुप्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुति होगी। इनमें लोकप्रिय गायक नितिन दुबे और छत्तीसगढ़ी संस्ति की प्रतिनिधि कलाकार अनिति ठाकुर की प्रस्तुति विशेष रूप से दर्शकों को लुभाएगी। इसके अलावा सोशल मीडिया व यूट्यूब पर प्रसिद्ध कलाकारों की मौजूदगी इस शाम को और भी मनोरंजक बना देगी। जांजगीर शहर में गीत, संगीत और सुरीली आवाज का जादू चलाने आ रहीं शाहनाज अख्तर छत्तीसगढ़ गौरव रत्न सम्मान एवं जांजगीर महोत्सव का आयोजन कार्यक्रम के संचालन का दायित्व गोपाल शर्मा निभा रहे हैं जो इसे और भी आकर्षक और व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डिजनीलैंड मनोरंजन मेला एवं भारत शपिंग फेस्टिवल क्राफ्ट बाजार का शुभारंभ होगा, जहां हस्तशिल्प उत्पाद और बच्चों के लिए आकर्षक झूले लगाए गए हैं।