
जांजगीर। केंद्र सरकार के ग्यारह वर्ष संकल्प से सिद्धि पामगढ़ मंडल मे आयोजित कार्यशाला मे मुख्य वक्ता के रूप मे उपस्थित जिला मीडिया प्रभारी पंकज अग्रवाल ने केंद्र सरकार के 11 साल के विकास पर विकसित भारत संकल्प की जानकारी दी।
कार्यशाला की शुरुआत मे उन्होंने अहमदाबाद के विमान दुर्घटना पर शोक जताते हुए मृतको को श्रद्धांजलि दी उन्होंने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष के विकास पर मोदी के विकसित भारत के संकल्प पर अपनी बात रखी उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओ से कहा कि देश के लिए हम क्या कर सकते हैं हमारा क्या योगदान हो सकता है इस पर विचार करने की जरूरत है। देश के लिए चिंता करो व इसके लिए जीना सीखो। देश की तरक्की के लिए हमें अपने योगदान निभाना पड़ेगा। आज केंद्र सरकार सभी वर्ग के उत्थान के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। वर्षों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनवाया। कश्मीर से धारा 370 हटवाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत ने विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। आज भारत का नाम पुरे विश्व मे बड़े ही सम्मान के साथ लिया जाता है। आर्थिक उन्नति के मामले में कभी 10 वें पायदान पर रहने वाला भारत आज चौथे नंबर पर पहुंच गया है।
पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है। ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने अपनी ताकत दिखाई है। अत्याधुनिक हथियारों से भारत ने पाकिस्तान से जिस तरह से मुंह तोड़ जवाब दिया है उससे भारत की साख बढ़ी है
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत संकल्प से सिद्धि की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा चुका है. 11 वर्षों में देश ने आर्थिक, सामाजिक व वैश्विक स्तर पर नयी ऊंचाइयों को छुआ है।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धनंजय ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने टेक्नोलॉजी को जन-जन तक पहुंचाया। भारत ने पाकिस्तान के शहीद आतंकियों और एयरबेस के जरिए किए गए ऑपरेशन को मोदी ने दिखाया है कि अब यह नया भारत शांति की बात नहीं बल्कि घर में आतंक का सफाया करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को स्पष्ट और सख्त संदेश दिया कि आतंकवाद, पानी और व्यापार एक साथ नहीं चल सकता, खून और पानी एक साथ नहीं चल सकता। पूरी दुनिया को प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट कर दिया कि भारतीय धरती पर किसी भी तरह के हमले पर युद्ध की कार्रवाई मानी जाएगी।
भाजपा मंडल पामगढ़ अध्यक्ष यशवंत साहू ने कहा कि केंद्र में जब से भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है तब से हमारा देश हर रोज नए नए कीर्तिमान गढ़ रहा है।
इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में पंकज अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर, भाजपा जिला मंत्री गुरु दयाल पाटले, नुरेश्वरी श्रीवास जिला महिला मोर्चा महामंत्री, भाजपा मंडल पामगढ़ अध्यक्ष यशवंत साहू, महामंत्री मनोहर शास्त्री, मंडल मंत्री महावीर पटेल एवं ममता देवी साहू, जवाहर लाल जाहिरे, नारायण पाटले, रोहणी कश्यप, महिला मोर्चा महामंत्री नीमा तिवारी, गौरी देवी साहू, राजकुमारी कश्यप , कलिंद्री पटेल, फिरत राम कुर्मी, तरविंदर पाल गांधी, मनोज घोष, सुभाष ओग्रे पार्षद, राम किशुन कश्यप, राजू कश्यप, महेंद्र श्रीवास, मनजित सिंह जाहिरे, दुजराम, निखिल कश्यप, राकेश कुमार श्रीवास, गौरव तिवारी, आशिष कश्यप, एवं बड़ी संख्या में भाजपा पामगढ़ मंडल के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।