
इंफाल। मणिपुर के चूड़चंदपुर जिले में एक राहत शिविर में शुक्रवार तड़के नौ साल की बच्ची मृत पाई गई। इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बच्ची गुरुवार शाम से लापता थी। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के लिए 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया
दुष्कर्म की आशंका
अधिकारी दुष्कर्म के पहलू की भी जांच कर रहे हैं और मौत के कारण तथा संभावित यौन उत्पीड़न का पता लगाने के लिए लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
बच्ची के गले समेत शरीर के कई अंगों पर जख्म के निशान
अधिकारियों के अनुसार, बच्ची के गले समेत शरीर के कई अंगों पर जख्म के निशान पाए गए हैं। इसके चलते अधिकारियों ने बच्ची से दुष्कर्म की आशंका जताई है।
सीएम ने जताया दुख
घटना की निंदा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मैं अज्ञात बदमाशों द्वारा लड़की की जघन्य हत्या की कड़ी निंदा करता हूं।