शिवरीनारायण। नारायणी महिला समिति द्वारा बिलासपुर रोड स्थित शिखा संतोष अग्रवाल के निवास पर कुलदेवी रानीसती दादीजी का मंगल पाठ बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समिति की सभी सदस्य पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर उपस्थित हुईं और मंगल पाठ के दौरान भक्ति भाव से दादीजी की आराधना की। समिति की ओर से आयोजित इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं ने सामूहिक रूप से मंगल पाठ का पाठ किया।
पूजा स्थल को सुंदर पुष्पों, नारियल, केले, आम, दीपक और पूजा सामग्री से सजाया गया था। आरती एवं पुष्पाजली के दौरान सभी ने एक स्वर में मंगलकामनाएं की। मंगल पाठ के समापन पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाज में एकता, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। समिति की ओर से शिखा अग्रवाल का आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर समिति की सदस्य शिखा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, मीरा शर्मा, सरीता मोदी, ममता मोदी, आशा मुकीम, अर्चना शर्मा, शशी सिघानियां, पिकी शर्मा, अनिता मोदी, सरोज मोदी, रेखा केडिया, डिम्पल सोनी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।