जांजगीर। बोरसी के उन्नति महिला स्व सहायता समूह की सदस्यों ने महिला समूह के अध्यक्ष पर पैसा गबन का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की हैं। महिलाओं ने अपने शिकायत में बताया की समूह के समस्त सदस्य का प्रत्येक माह बैठक होता है। समूह को शासकीय योजनांतर्गत तीन वर्ष पूर्व एक लाख रुपए लोन मिला था, जिसमें समिति के विकास के हेतु उक्त रूपयों को समूह के सदस्यों को ब्याज के रूप में सदस्यों को दिया जाता है। समूह के अध्यक्ष द्वारा एक लाख रुपए का मांग किया गया। उन्होंने कहा कि वे उक्त लोन की राशि को प्रत्येक माह में चुका देंगी। तब उन्होंने राशि समूह के अध्यक्ष को दे दिया। उनके द्वारा दो माह किश्त चुकाने के बाद उक्त राशि को नहीं चुकाया जा रहा है। लोन के अधिकारी एवं ग्राम संगठक के बैठक में लोन की राशि को पटाने कहा जाता है किंतु समूह की अध्यक्ष द्वारा उक्त राशि को पटाया नहीं जा रहा है। साथ ही उक्त अध्यक्ष के द्वारा समूह के नाम से ग्राम संगठक के द्वारा 60 हजार रुपए का एक लोन सांठ-गांठ कर निकाल लिया है। उसे भी नहीं चुकाया जा रहा है, जिससे सदस्य परेशान है। समूह के लोन होने के कारण सभी सदस्य के बैंक खाता समूह में जुडऩे के कारण सभी सदस्य का महतारी वंदन योजना का पैसा एवं पीएम किसान का पैसा सभी सदस्यों का बैंक के द्वारा लोन की राशि नहीं चुकाने के कारण होल्ड कर दिया गया है। वहीं समूह के सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।