
जांजगीर चांपा। क्रीड़ा भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर का विगत दिनों जांजगीर चांपा जिले में प्रवास हुआ। क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय के मार्गदर्शन अनुसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर ने कूटरा बोड में मलखंभ के खिलाडिय़ों से खेल संवाद किया। कोच व क्रीड़ा भारती जांजगीर चांपा के उपाध्यक्ष पुष्कर दिनकर ने सभी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कराया व मलखंभ खेल व खिलाडिय़ों की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी खिलाडिय़ों ने मलखंभ का शानदार प्रदर्शन किया।इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धैर्य अनुशासन संस्कार व सतत अभ्यास से खिलाड़ी महान बनता है। मलखंभ प्रदर्शन के पश्चात प्रसाद महानकर ने जिला जांजगीर चांपा के क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर मार्गदर्शन दिया।उन्होंने सभी सदस्यों से कहा कि जांजगीर चांपा में खेल व खिलाडिय़ों का विकास ही हमारा लक्ष्य है। सभी खेलों को आगे बढ़ाते जाना हैं। कबड्डी खेल को लोकप्रिय बनाने के लिए कार्य कर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करना है। सभी वर्ग के लोग इस खेल से जुड़े ऐसा प्रयास करना है। खिलाडिय़ों को क्रीड़ा भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपेश्वर कहरा प्रांत सह मंत्री तारणिश गौतम प्रांत संगठन मंत्री कौशलेंद्र पटेल ने भी इस अवसर पर मार्गदर्शन दिया। क्रीड़ा भारती के सदस्यों ने इस अवसर पर प्रसाद महानकर को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। बैठक के पश्चात ठाकुर छेदीलाल शासकीय महाविद्यालय जांजगीर में सद्भावना हॉकी मैच का आयोजन किया गया।उन्होंने हॉकी खिलाडियों से मुलाकात कर सभी से संवाद किया। सभी खिलाडिय़ों को सफलता का टिप्स देकर देश के लिए समर्पित भाव से कार्य करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
। कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती जांजगीर चांपा के संरक्षक अरुण झाझडिया संतोष लहरें अजीत गढ़वाल मंत्री देवा गढ़वाल अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला राजेश राठौर सुशील सिंह उपाध्यक्ष राकेश गढ़वाल जिला उपाध्यक्ष विवेकानंद गोपाल मोहनयादव उपाध्यक्ष नगर पालिका दीपक साहू सुशील साहू अमित यादव पार्षद प्रतिनिधि सतीश शर्मा अनिल शर्मा पंकज कहरा पार्षद योगेश चौरसिया प्रदीप राठौर वरुण पांडे अवधेश कहरा राजेश कटक वार पवन कहरा सोमदेव कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक योगेश चौरसिया व आभार प्रदर्शन राकेश गढ़वाल ने किया।