कोरबा। भाजपा के कुदमुरा नगर मंडल अध्यक्ष बृजलाल राठिया आज रजगामार पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। रजगामार में महामंत्री कौशल चौरसिया व उमेश्वर सोनी तैयारी में लग गए हैं। इसके पहले चचिया में भी संयोजक आकाश सक्सेना के द्वारा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई थी जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कहा था। इसी तरह हर शक्ति केंद्रों में पौधे लगाए जा रहे हैं। युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय चौहान व कन्हैया राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर पौधे लगाए। करतला मंडल के संयोजक रामनारायण सर्राफ ने करतला में बैठक लेते हुए पौधे लगाने का काम शुरू किया। इस दौरान महामंत्री विनय राठिया व पवन मैत्री मौजूद थे। दर्री नगर मंडल के स्याहीमुड़ी व प्रगति नगर में भी पौधे लगाए गए हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, दिलीप नंदा, परविंदर सिंह सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे। कोसाबाड़ी नगर मंडल में भी कल से योग सिखाने का काम शुरू हो रहा है। पुष्पलता उद्यान में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम कल से शुरू होगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, दिनेश वैष्णव, अर्जुन गुप्ता, संजू शर्मा, सिद्धांत नारायण सोनी, दिनेश तिवारी, सुभाष राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। हरदीबाजार मंडल के संयोजक बनाए गए नपा अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत द्वारा भी कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए पौधे लगाने का काम शुरू किया गया। कार्यक्रम में महामंत्री नवरतन राजपूत, अमरनाथ कौशिक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।