नई दिल्ली।  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपना 101वां मिशन ईओएस-09 लॉन्च कर दिया है। यह मिशन शहरी नियोजन और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। परिंदा भी इसकी नजर से बच नहीं पाएगा। यह उपग्रह सभी मौसम यहां तक कि घने बादलों और कम रोशनी में भी पृथ्वी की सतह की हाई रिजाल्यूशन तस्वीरें खींचने में सक्षम होगा। यह सेटेलाइट चौबिसों घंटे अंतरिक्ष से निगहबानी करेगा।

यह उपग्रह रात में करेगा निगरानी

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाने के बाद भारत अपनी सरहदों की सुरक्षा और किसी भी नापाक हरकत की हिमाकत रोकने के लिए सतर्क है। इसके लिए इसरो रविवार को ऐसा स्वदेशी ”जासूसी” उपग्रह लॉन्च कर दिया जो रात में भी अंतरिक्ष से निगरानी करेगा।

हर मौसम में खींचेगा हाई रिजाल्यूशन तस्वीरें

यह उपग्रह सभी मौसम यहां तक कि घने बादलों और कम रोशनी में भी पृथ्वी की सतह की हाई रिजाल्यूशन तस्वीरें खींचने में सक्षम होगा। यह सेटेलाइट चौबिसों घंटे अंतरिक्ष से निगहबानी करेगा। इससे भारत की उपग्रह आधारित निगरानी क्षमता बेहद मजबूत होगी। परिंदा भी इसकी नजर से बच नहीं पाएगा।

इसरो का 101वां मिशन है

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार सुबह 5:59 बजे अर्थ आब्जर्वेशन सेटेलाइट ईओएस-09 को लांच किया। यह इसरो का 101वां मिशन है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) सी-61 इस उपग्रह के साथ अंतरिक्ष के सफर पर रवाना हुआ।