जांजगीर-चांपा। जिले की शालू डहरिया को अपना हुनर दिखाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच मिला है। चाइना में आयोजित एशिया वुमेन्स साफ्टबॉल प्रतियोगिता में शालू भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीडियो कॉल कर उन्हें बधाई दी है।
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 1.70 लाख रुपए की जरूरत थी। आर्थिक तंगी के कारण शालू ने शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने इस मामले में तुरंत संज्ञान लिया। ष्टरू के निर्देश पर जिला प्रशासन ने शालू को 1.70 लाख रुपए का चेक सौंपा है।
शालू ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुई कहा अब उनका सपना साकार होगा और उन्होंने अपना बेस्ट प्ले दिखाते हुए इंडिया को गोल्ड मेडल दिलाने का प्रयास करने का भरोसा दिलाया। बता दें कि यह कॉम्पिटिशन 14 से 21 जुलाई तक चीन के जियान शहर में होगा।पामगढ़ नगर पंचायत की रहने वाली शालू मध्यम वर्गीय परिवार से हैं। उन्होंने 8वीं कक्षा से साफ्टबॉल खेलना शुरू किया। कॉलेज के दूसरे वर्ष में पहुंचते-पहुंचते शालू 12 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं और एक स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
जांजगीर कलेक्टर ने 22 जून की सुबह शालू को ऑफिस बुलाया। पामगढ़ विधायक शेष राज हरवंश और शालू के परिजनों की मुख्यमंत्री से वीडियो कॉल पर बातचीत हुई। इस दौरान गया। छत्तीसगढ़ से इस प्रतियोगिता के लिए दो महिला खिलाडिय़ों का चयन हुआ है।