कोरिया बैकुंठपुर। कोरिया जिले के एकमात्र नगर पंचायत पटना में भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के कुशल नेतृत्व में अध्यक्ष उपाध्यक्ष भाजपा का बनाकर नगर पंचायत पटना भाजपा में करने का गौरव प्राप्त कर लिया है निश्चित तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के कुशल नेतृत्व के कारण कोरिया जिले के नगरी निकाय सहित जिला पंचायत जनपद पंचायत में भाजपा को बढ़त दिलाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया देवेंद्र तिवारी के युवा नेतृत्व के कारण कोरिया जिला पूर्ण रूप से भाजपा में हो गया है। श्री तिवारी को कोरिया भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल चुनाव प्रभारी पंकज गुप्ता के मार्गदर्शन में मिली सफलता तथा पटना क्षेत्र के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर गुप्ता जिला उपाध्यक्ष रवि शंकर शर्मा मंडल अध्यक्ष राम लखन यादव शाहिद भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। तो वही चुनाव प्रभारी प्रदेश की ओर से नियुक्त प्रभारी मुकेश तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।