
कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा थाना परिसर में आये दिन तमाशे हो रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। इसमें कांग्रेस का एक पूर्व पार्षद पुलिस से उलझते हुए दिखाई दिया। कहा गया कि इस मामले से जुड़े कुछ दोषियों को उसने जबरदस्ती यहां से भगा दिया। सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो को पुलिस अधिकारियों ने देखा और इस बारे में पूछताछ की।
खबर के अनुसार बांकीमोंगरा क्षेत्र का पूर्व पार्षद पवन गुप्ता एक वीडियों में पुलिस थाना के एक अधिकारी से उलझते हुए नजर आ रहे हैं। घटना रात्रि 11 बजे की आसपास की बतायी जा रही है। खबर है कि गुप्ता और उसके कुछ साथियों द्वारा थाना परिसर में अमर्यादित आचरण किया गया। उन्होंने कुछ लोगों से मारपीट और गालीगलौच की। कहा गया कि इसके बाद दोनों पक्ष थाना परिसर पहुंच गए। यहां पुलिस ने बात सुनी और इस हिसाब से कार्यवाही करने की बात कही।