जांजगीर चांपा। जिला ओलंपिक संघ जांजगीर चाम्पा द्वारा गत 23 जून सोमवार विश्व ओलंपिक दिवस पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य, अंबेश जांगड़े भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती रेखा देवा गढेवाल नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा गुलाब सिंह चंदेल,मोहन यादव नगर पालिका उपाध्यक्ष के विशिष्ठ आतिथ्य में ओलम्पिक दौड़ एवं वरिष्ठ खेल प्रशिक्षकों, नेशनल खिलाडिय़ों एवं ओलंपिक दौड़ में टॉप टेन आने वाले महिला पुरूष धावकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया । अतिथियों सहित जिला ओलंपिक संघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष अमर सुल्तानिया, अध्यक्ष हितेश यादव सचिव जितेंद्र तिवारी संयोजक गोपेश्वर कहरा की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर दौड़ रवाना की गई ।
दौड़ का रूट चार्ट स्टाटिंग पाइंट हाईस्कूल मैदान से कचहरी चौक में धावक पिंक कार्ड लेकर फिर नेताजी चौक में धावक यलो कार्ड लेंगे फिर फिनिश पॉइंट बिसाहू दास महंत बालोद्यान में कुल दौड़ 3 किलोमीटर कीदौड़ में फिनिश पॉइंट पर आयोजन कमेटी द्वारा टॉप टेन महिला एवं टॉप टेन पुरूष धावकों का चयन किया गया।
ये खिलाड़ी हुए सम्मानित
हॉकी में रितेश बर्मन ,हिमेश सूर्यवंशी , राहुल यादव ,प्रियांशु गढ़वाल ,युवराज कहरा,शालू ढीमर , मंजू ढीमर,श्वेता सूर्यवंशी,रितु सूर्यवंशी,हेमलता साहू बास्केटबॉल से आरना शुक्ला, योगिता रजक,आराध्या सिंह,ध्रुव यादव ,आयुष सिंह,नितिन यादव,यश यादव, शिवांग यादव,अग्रिमा साहू , स्वर्णिम साहू हैंडबॉल में प्रहलाद कुम्हार , विमल राठौर , ग़ौरव साहू ,जीतेश पटेल , दीपेश पटेल ,जय साहू ,मनीषा ,सरला ,पायल,अंशू रानी तलवार बाजी में तमन्ना यादव , अवनी यादव,युक्ति , अनमोल यादव,हिमांशु यादव ,ऋषि चौहान ,टिकेश्वर रात्रे . सक्षम केवट , नूतन काँवर ईशान सिंह कराते के उत्कृष्ट खिलाड़ीअन्वीक्षा तिवारी , विशु वर्मा , तमन्ना राठौर , आहना शर्मा , आरना शुक्ला , लीजा महंत,भूमिका जोगी ,पुरवांस यादव हिमांशु पटेल ,वैभवी शिशोदिया फेंसिंग के उत्कृष्ट खिलाड़ी मधु विश्वकर्मा ,निशी धीवर ,हार्दिक राठौर,सागर साहू , स्पर्श थवाईत ,गजेंद्र आदित्य,मलिना कमल सांडे ,लक्ष्य थवाईत ,अवनी नाग,आभास पटेल
रग्बी फुटबॉल के क्षेत्र में उत्कृष्ट खिलाड़ी सुमित भैना , नवीन कुमार ,पारस कुमार,राहुल कुमार,शिफाली चौहान,साधना कैवत्य,बबीता महंत,खुशबू ,रीना कश्यप,कृतिका आदित्य ,निशा साहू जिला क्रिकेट एसोसिएशन आदित्य कुमार यादव,रोहन सूर्यवंशी, आयुष राठौर,अंश, आकाश धर दीवान ,भौमिक गोपाल ,मोहम्मद असद,अक्षत अग्रवाल ,. सलमान खान,अभय अतुल कुमार साहूकार,भगत राम कश्यप।
वॉलीबॉल खिलाड़ी रुद्रांश राठौड़ ,विकाश राठौड़,हर्ष राठौड़ ,साहिल राठौड़ कुणाल राठौड़ इंटर यूनिवर्सिटी (राष्ट्रीय) प्रत्यूष देव नेमी,यश सिंह ,सिद्धार्थ राठौड़ ,अमन राठौड़ ,सागर राठौड़ वरिष्ठ खिलाड़ी भीम श्रीवाश,गोलू राठौड़ यूनिवर्सिटी फुटबॉल के खिलाड़ी सुमित यादव,विक्की कहरा,पीयूष वैष्णव,यमन कैवत्र्य (पकरिया),आयुष बनर्जीफुटबॉल के खिलाड़ी आदर्श दरियाना,लिलेश,कुणाल खांडे,अमन (पकरिया) वरिष्ठ खिलाड़ी राजा श्रीवास,राहुल भवानी सम्मानित हुए