
मॉस्को : मॉस्को में शुक्रवार को एक रूसी जनरल के कार में बम विस्फोट कर उसकी हत्या कर दी गई। यह चार महीनों में किसी शीर्ष रूसी सैन्य अधिकारी पर इस तरह का दूसरा हमला है। शीर्ष आपराधिक जांच एजेंसी ने कहा कि रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ में मुख्य परिचालन विभाग के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल यारोस्लाव मोस्कलिक की हत्या मास्को के बालाशिखा में की गई। यह विस्फोट ऐसे समय में हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत स्टीव विटकाफ को यूक्रेन के लिए मध्यस्थता वाली शांति योजना पर चर्चा के लिए व्लादिमीर पुतिन से मिलना था। समिति की प्रवक्ता स्वेतलाना पेट्रेंको ने कहा कि विस्फोटक में छर्रे लगे हुए थे। उन्होंने कहा कि जांचकर्ता घटनास्थल पर मौजूद हैं। समिति ने संभावित संदिग्धों का उल्लेख नहीं किया। यह हमला लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की हत्या के बाद हुआ है। विस्फोट की वजह से कार कई मीटर तक हवा में उछल गई। विस्फोट के बाद मौके से IED का इस्तेमाल किए जाने के सबूत मिले हैं।