कोरबा। लंबे समय तक जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष रहे गोपाल मोदी अब जिला अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव के द्वारा एक आदेश जारी कर उनकी नियुक्ति की गई है। इससे पहले प्रदेश नेतृत्व में व्यवस्था के अंतर्गत मनोज शर्मा को कोरबा जिला का भाजपा अध्यक्ष बनाया था। कुछ समय इस पद की जिम्मेदारी का निर्वहन किया। शनिवार को जारी किए गए आदेश में गोपाल मोदी को कोरबा जिला भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। मोदी का परिवार जनसंघ के समय से सक्रिय रहते हुए राष्ट्रीय विचारधारा का पोषक रहा। संगठन के प्रति निष्ठा का परिणाम कहा जा रहा है कि भाजपा संगठन ने गोपाल को अब कोरबा जिला का अध्यक्ष बना दिया। हालांकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान भी गोपाल मोदी अध्यक्ष पद के दावेदार थे। लेकिन तब उनके बारे में विचार नहीं हुआ। मोदी को जिला भाजपा की बागडोर दिए जाने को लेकर अलग-अलग आधार और तर्क दिये जा रहे है।