
कोरबा। जिले के कनकीधाम में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी पहुंच गए हैं। जिनकी सुरक्षा के लिए वन विभाग द्वारा पेड़ों के नीचे जाली लगाने के साथ ही सुरक्षा के कई उपाय किया गया है। जानकारी के अनुसार प्रवासी पक्षियों का यहां आना 15 दिन के बाद से शुरू हो जाता है और चार महीने तक यहां रहने व प्रजनन के बाद अपने वतन को प्रवासी पक्षी लौटते हैं। बताया जा रहा है कि पक्षियों ने यहां स्थित पेड़ो को बसेरा बनाया है तथा उस पर घोंसला बनाने के साथ ही अब अंडा देने की तैयारी में लग गए हैं।