
चंडीगढ़। राज्यसभा सदस्य और लुधियाना पश्चिमी सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के इस सीट को जीतने से पंजाब कैबिनेट में फेरबदल की संभावना तेज हो गई है। लुधियाना पश्चिमी सीट पर प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने प्रचार के दौरान उन्हें मंत्री बनाने का वादा किया था। हालांकि, केजरीवाल तो उन्हें उपमुख्यमंत्री तक बनाने के पक्ष में थे, लेकिन सूत्रों से पता चला है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान इस पक्ष में नहीं थे। अब उनकी जीत के बाद देखना होगा कि क्या केजरीवाल उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाने का साहस दिखाते हैं या फिर वह मुख्यमंत्री की बात को ही स्वीकार करेंगे। सुनील अरोड़ा को केवल मंत्री ही नहीं बनाया जाएगा बल्कि उन्हें अच्छे महकमे भी दिए जाएंगे।