
अजय देवगन पिछली बार फिल्म रेड 2 में नजर आए थे, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया और बॉक्स ऑफिस पर भी इसने अच्छा प्रदर्शन किया था। अब अजय जल्द ही फिल्म सन ऑफ सरदार 2 के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में अजय के साथ मृणाल ठाकुर नजर आएंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म में अजय की पत्नी की भूमिका निभाने के लिए किसी और अभिनेत्री को चुना गया है।
सन ऑफ सरदार 2 में अजय की पत्नी की भूमिका मृणाल नहीं, बल्कि पंजाबी अभिनेत्री नीरू बाजवा निभाने वाली हैं। इससे पहले नीरू ने मिले ना मिले हम, मैं सोलह बरस की, प्रिंस और फूंक 2 जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया है। बता दें नीरू को सरदारजी, जट्ट एंड जूलियट और शुक्राना जैसी पंजाबी फिल्मों के लिए जाना जाता है। अब नीरू फिल्म सरदारजी 3 में नजर आएंगी। उनकी यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सन ऑफ सरदार 2 को 25 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। विजय कुमार अरोड़ा ने इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है। अजय इस फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर कर रहे हैं। बता दें कि सन ऑफ सरदार 2 साल 2012 में आई फिल्म सन ऑफ सरदार का सीक्वल है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। अश्वनी धीर इस फिल्म के निर्देशक हैं। फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।