नई दिल्ली। ताइवान की मशहूर मॉडल कै युक्सिन अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 30 वर्षीय युक्सिन पिछले काफी समय से नींद न आने की बीमारी से पीडि़त थीं। ऐसे में उन्होंने जाने-माने डॉक्टर लिपोसक्शन के गॉडफादर से इलाज करवाया। उन्हें “मिल्क इंजेक्शन लगाया गया, जिससे युक्सिन की मौत हो गई।युक्सिन के सोशल मीडिया पर हजारों फॉलोअर्स हैं। वो काफी समय से अनिद्रा की बीमारी से ग्रसित थीं। पिछले महीने उनके एक दोस्त ने उन्हें ताइपेई के फेयरी क्लिनिक में इलाज करवाने की सलाह थी। यहां “मिल्क इंजेक्शन” लगाने के बाद ही युक्सिन की मौत हो गई। क्लिनिक के डायरेक्टर डॉक्टर वू शाओहू को लिपोसक्शन के गॉडफादर भी कहा जाता है। उन्होंने ही युक्सिन को इंजेक्शन लगाया था। इसके फौरन बाद वो कमरे से बाहर चले गए और एक हेल्पर को युक्सिन के पास छोड़ दिया।दरअसल मिल्क इंजेक्शन का असली नाम प्रोपोफोल है, जो एक एनेस्थेटिक इंजेक्शन है। इसका रंग बिल्कुल सफेद होता है, यही वजह है कि इसे मिल्क इंजेक्शन कहा जाता है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, युक्सिन को इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर बाद एनेस्थेटिक की बड़ी खुराक दे दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई। शरीर में एनेस्थिक की मात्रा अधिक होने के कारण युक्सिन को दिल का दौरा पड़ा। इस दौरान जब हेल्पर ने डॉक्टर शाओहू को वीडियो कॉल लगाई, तो उन्होंने सीपीआर देने के लिए कहा और डॉक्टर फौरन युक्सिन के पास पहुंचे।
युक्सिन की धडक़ने थम चुकी थीं, उन्हें 18 दिन तक कोमा में रखा गया। युक्सिन की हालत में कोई सुधार न आने के बाद परिवार ने उन्हें वेंटिलेटर से हटाने की मांग की और 12 जून को युक्सिन की सांसें थम गईं।