
सक्ती। महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय रायपुर ने 13 जून को किशोर न्याय अधिनियम 2015 (संशोधित 2021) के तहत प्रदेश के सभी जिलों में सामाजिक कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की है। राज्य स्तरीय चयन समिति की अनुशंसा पर यह नियुक्तियां की गईं।
इसी क्रम में सक्ती जिले के विकासखंड सक्ती की सामाजिक कार्यकर्ता जितेश्वरी चंद्रा को बाल कल्याण समिति सक्ती का सदस्य नियुक्त किया गया है। किशोर न्याय बोर्ड जांजगीर के सदस्य सुरेश कुमार जायसवाल ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने उम्मीद जताई कि जितेश्वरी के मार्गदर्शन में जिले में बाल कल्याण से जुड़े कार्य बेहतर ढंग से होंगे। जितेश्वरी चंद्रा ने कहा कि वे अधिनियम की भावना के अनुरूप पूरी सजगता और तत्परता से बच्चों के हित में कार्य करेंगी।