शिमला। रिमझिम वर्षा के बीच शुक्रवार को राजधानी शिमला में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून की एंट्री के साथ ही शिमला में भूस्खलन का दौर भी शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह हुई वर्षा के कारण जतोग कैंट के साथ लगते हथनी की धार में भूस्खलन के कारण कारण सड़क के किनारे पार्क गाड़ी दब गई तो वहीं दूसरी ओर सड़क भी बंद हो गई।

हालांकि जिला प्रशासन ने बाद में सड़क को आजवाही के लिए बहाल कर दिया था। शिमला में सुबह से ही शुक्रवार को रिमझिम वर्षा का दौर चलता रहा। वहीं मानसून के आने से राजधानी धुंध से ढक गई है। धुंध क कारण शहर में दृश्यता भी कम हो हो गई है। ऐसे में सड़क पर वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मानूसन के आने के बाद अब शिमला में आने वाले दिनों में भी रिमझिम बारिश का दौर जारी रहेगा। ऐसे में अगर भारी बारिश होती हैं तो फिर शहर में भूस्खलन एवं पेड़ गिरने जैसे घटनाएं बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है ताकि किसी भी प्रकार के जान माल के नुकसान से बचा जा सके।