
कोलकाता। ब्रिटेन के केलाग कॉलेज लेक्चर विवाद की तरह ही एक नाटकीय घटनाक्रम में शुक्रवार को कोलकाता के भवानीपुर इलाके में शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री व बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजुमदार और लंदन के चिकित्सक रजतशुभ्र बंद्योपाध्याय को हिरासत मे लिए जाने पर पार्टी कार्यकर्ता भड़क उठे और पुलिस से उनकी झड़प हुई।
बंद्योपाध्याय ने बनर्जी से पूछा था सवाल
भाजपा ने आरोप लगाया कि हिरासत का संबंध मार्च में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के केलाग कॉलेज में एक व्याख्यान के दौरान मुख्यमंत्री ममता के साथ डॉक्टर की अब तक की चर्चित झड़प से है। उस समय बंद्योपाध्याय ने बनर्जी से पूछा था कि उनके कार्यकाल के दौरान बंगाल में कौन सा बड़ा उद्योग आया है, जिसके बाद कार्यक्रम में अराजकता फैल गई और विश्वविद्यालय सुरक्षा को हस्तक्षेप करना पड़ा।
सुकांत शुक्रवार को ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ मनाने भवानीपुर गए थे
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकांत शुक्रवार को ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ मनाने भवानीपुर गए थे। पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद उन्होंने वहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे रजतशुभ्र से मुलाकात करने उनके हरीश मुखर्जी रोड स्थित घर की तरफ बढ़े। पुलिस ने रोका।