
कोरबा। पाली नगर मंडल के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुनगाडीह व बक्साही में जाकर पौधे लगाए। इस दौरान कीर्ति कश्यप, चंद्रशेखर पटेल और मुकेश कौशिक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
इसी तरह पसान मंडल में भी अध्यक्ष शिव प्रताप, महामंत्री शशांक शुक्ला, ईश्वर सिंह आर्मो, हिमांशु पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाए। आज भिलाई बाजार नगर मंडल में संयोजक हरीश थरवानी, दिनेश राठौर के नेतृत्व में पौधे लगाने का काम होगा। हरदीबाजार नगर मंडल में चौपाल कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। यहां पर मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल, महामंत्री नवरतन राजपूत, अमरनाथ कौशिक के द्वारा कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की 11 साल पूर्ण होने पर उनके कार्यों की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर, नरेश टंडन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कोरबा नगर मंडल से अध्यक्ष योगेश मिश्रा, युगत कैवर्त, राजेंद्र ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने ज्योति उमावि व भाजपा कार्यालय में पौधे लगाए। कल दर्री नगर मंडल के कई शक्ति केंद्रों में संकल्प सभा का आयोजन मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे के द्वारा किया गया। कटघोरा मंडल में भी चौपाल लगाए गए। यहां पर ईश्वर साहू, अभिषेक गर्ग, समजीत सिंह, जय गर्ग, अनुराग दुहलानी, राजेंद्र टंडन, किशन केशरवानी सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे। छुरी में भी कल दो स्थानों पर सभा हुई। इस सभा की जवाबदारी नगर पंचायत उपाध्यक्ष हीरानंद पंजवानी व डेक्रांत देवांगन को दी गई थी।