
जांजगीर चांपा। जिला कांग्रेस कार्यालय राजिव भवन सुकमा एवं कांग्रेस नेताओं के परिजनों की संपत्ति को भाजपा सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा अवैध रूप से अटैच किए जाने के खिलाफ भाजपा सरकार एवं ईडी का पुतला दहन प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस द्वारा जांजगीर में 14 जून को किया गया एवं कांग्रेस जनों ने मांग किया कि भाजपा सरकार दुर्भावनावश गलत काम करना बंद करें एवं सरकारी एजेंसीयों का दुरुपयोग करना बंद करें, कांग्रेस जनों ने यह मांग भी किया की भाजपा के सभी जिला मुख्यालयों में कई कई करोड़ का लागत से भाजपा कार्यालय बना है एवं रायपुर में 150 करोड़ रुपए से भी अधिक लागत का भाजपा कार्यालय बना है जिसका भी जांच ईडी करें और उनके भी संपत्तियों को अटैच करें और सरकारी एजेंसियां भाजपा के अनुषांगिक संगठन की तरह काम करना बंद करें , पुतला दहन कार्यक्रम में जांजगीर चांपा विधायक ब्यास कश्यप, कार्यक्रम संयोजक एवं जिला कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रमेश पैगवार, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ परस शर्मा, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, सेवा दल के जिला अध्यक्ष देव कुमार पांडे, पिछड़ा वर्ग जिला कांग्रेस के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर ,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा शर्मा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक सिद्दकी, जिला कांग्रेस महामंत्री शिशिर द्विवेदी, अजीत सिंह राणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण सुनील साधवानी, शत्रुघ्न दास महंत, , नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल, चांपा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल,पार्षद विष्णु यादव, देवराज सिंह, ऋषिकेश उपाध्याय, संतोष बबई गढ़वाल, सुखराम गरेवाल, राजा सिद्धकी, श्रीमती वर्षा सिंह, मनोरमा पाटेकर, राइस किंग खुटे, गुलशन सोनी, एनएसयूआई अध्यक्ष आकाश तिवारी, राजा सिद्धकी,सलीम सिद्धकी, अनिल राठौर, विजय प्रकाश तिवारी, मोतीलाल पटेल, दीपेंद्र कहरा, दिनेश महंत, किशोर साव, चंद्र कुमार ओग्रे, अशोक सोनवानी, विजय गढेवाल, सुजल राठौर, शाहबाज खान, अनुराग राठौर, महेश खरे, दुष्यंत यादव, राजा खान, फरीद मोहम्मद, किशन आदित्य, भीम कश्यप, कमलेश ताम्रकार,जितेंद्र दिनकर, शिवा चौरसिया,अतिक कुरैशी, गौतम सिंह राठौर, आदि कांग्रेसजन प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।