
कोरबा। कोतवाली थाना अंतर्गत राताखार, वार्ड नंबर 4 में एक दस वर्षीय बालक का शव फांसी के फंदे में लटका पाया गया। रातखार स्थित खाली प्लॉट में अशोक के पेड़ पर नायलॉन की रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर वह लटका हुआ मिला है। पास में उसका घर है और खाना खाने के बाद दोपहर करीब 2:30 बजे वह घर से निकला और कुछ देर बाद इस घटना की खबर मिली। मृतक के परिजन ने हत्या कर लटका देने का आरोप लगाया है। सूचना बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर शव को जिला अस्पताल भिजवाया गया। विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।