
नई दिल्ली। ईरान में जारी संघर्ष के बीच भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने का काम तेज कर दिया है। रविवार रात को एक और विशेष उड़ान के जरिए 285 भारतीय नागरिकों को भारत लाया गया, जिससे अब तक कुल 1,713 भारतीयों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।
285 नागरिक दिल्ली पहुंचे
रविवार रात 11:30 बजे माशहद (Mashhad), ईरान से चली विशेष उड़ान नई दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने खुद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिकों का स्वागत किया। विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि ऑपरेशन सिंधु के तहत यह अब तक की कुल आठवीं फ्लाइट थी।
एक दिन में दो फ्लाइट्स से आए कुल 596 नागरिक
रविवार को पहले भी एक फ्लाइट 311 भारतीय नागरिकों को लेकर नई दिल्ली पहुंची थी। यह फ्लाइट माशहद से दोपहर 4:30 बजे पहुंची थी। इस प्रकार रविवार को ही कुल 596 भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया गया।