जांजगीर-चांपा। स्थानीय नगरी निकाय चुनाव में जिला मुख्यालय जांजगीर नैला में जहां भाजपा प्रत्याशी रेखा देवा गढ़वाल ने विजय हासिल की है तो वही 15 पार्षद भाजपा से जीतने में सफल हुए हैं तथा एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी अपना जीत का परचम लहराया है। जांजगीर नैला के वार्ड क्रमांक 1 से भाजपा प्रत्याशी सुनील कश्यप, वार्ड 2 से जागेश्वरी सूर्यवंशी कांग्रेस से विजय रही विजय रही हैं वार्ड क्रमांक 15 से कांग्रेस प्रत्याशी विजय हुई है तथा वार्ड क्रमांक 14 से प्रिंस शर्मा कांग्रेस से जीतने में सफलता हासिल किया है । इसी तरह वार्ड क्रमांक 17 से भाजपा प्रत्याशी मनीषा गोपाल ने सफलता हासिल कर जीत दर्ज की है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोतीलाल डहरिया ने भी इस चुनाव में जीत हासिल किया है वहीं पूर्व पार्षद हितेश यादव की पत्नी ने भाजपा से जीत हासिल करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को पराजित किया है।
वार्ड क्रमांक 3 से भाजपा उम्मीदवार मोहन यादव ने जीत हासिल करते हुए फिर से पार्षद पद हासिल किया है वहीं वार्ड नंबर 4 से अरमान खान विजय हुए हैं इस तरह जांजगीर नैला में भाजपा ने जीत हासिल की है।