
भागलपुर। आज सावन की पहली सोमवारी है। श्रावणी मेला की शुरुआत के साथ ही बिहार समेत पूरे देश में लोग शिवालयों में भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। इस बीच बिहार के भागलपुर में गंगा नदी में बड़ा हादसा हो गया है जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। घटना नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर जहाज घाट की है। तीन युवकों का शव बरामद कर लिया गया है एक डेड बॉडी को को खोजा जा रहा है। घटना से इलाके में मातमी माहौल छा गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है। सोमवारी गंगा स्नान के दौरान यह हादसा हो गया जिसमें चार लोगों की जान चली गई। मृतक स्थानीय हैं। उनका परिचय नहीं दिया गया है।